शुक्रवार और शनिवार को तेलमच्चो पुल से वाहनों का आवागमन रहेगा ठप्प

AJ डेस्क: यदि आप आने वाले 4 और 5 दिसंबर को तेलमच्चो पुल होते हुए बोकारो या रांची जाने की सोच रहे हैं तो आपकों अपनी रूट में तब्दीलियां करनी होंगी। दरअसल मरम्मती कार्य को लेकर 4 और 5 दिसंबर को तेलमच्चो पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगी। इसकी जानकारी खुद धनबाद के उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने दी है।

 

 

इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 32 के राजगंज-चास प्रक्षेत्र में दामोदर नदी पर अवस्थित तेलमच्चो पुल की मरम्मत तथा लोड टेस्टिंग कार्य किया जाएगा। इसलिए 4 एवं 5 दिसंबर 2020 तक यातायात को बंद रखा जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया वैकल्पिक मार्ग के रूप में डिगवाडीह से मोहलबनी होते हुए चंदनकियारी चास मार्ग के साथ-साथ महुदा मोड़ से आगे तेलमच्चो ग्राम के दाहिने चंद्रपुरा की ओर जाने वाले मार्ग का गंतव्य की ओर जाने के लिए लोग उपयोग कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »