कोरोना वैक्सीन के ऑर्डर में भारत नम्बर वन पर

AJ डेस्क: कोरोना के जैसे-जैसे टीके बन रहे हैं, देशों में उनके ऑर्डर की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अपने नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा देने के लिए सरकारें वैक्सीन के ऑर्डर दे रही हैं। जिसकी जितनी आबादी है, वह उसी हिसाब से कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को ऑर्डर दे रहा है। अभी तक भारत इस रेस में सबसे आगे है जिसने दुनिया में किसी भी देश से ज्यादा वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। 30 नवंबर तक भारत ने 1.6 अरब डोज का ऑर्डर दिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर यूरोपियन यूनियन है जिसने तकरीबन डेढ़ अरब कोरोना वैक्सीन की डोज का ऑर्डर दिया है।

 

 

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने ड्यूक यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि वैक्सीन का ऑर्डर देने में भारत नंबर एक तो यूरोपियन यूनियन दो और अमेरिका तीसरे स्थान पर हैं। यूरोप ने जहां डेढ़ अरब टीके का ऑर्डर दिया है तो वहीं अमेरिका ने कंपनियों से 1 अरब डोज खरीदने का करार किया है। कंपनियों के हिसाब से देखें तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत को 50 करोड़, यूरोप को 40 करोड़, अमेरिका को 50 करोड़, कनाडा को 2 करोड़, यूके को 1 करोड़ टीके बेचेगी। ऑक्सफोर्ड कंपनी को कुल डेढ़ अरब टीके का ऑर्डर मिला है।

 

 

दूसरे नंबर पर नोवावैक्स है जो भारत को 1 अरब, अमेरिका को 11 करोड़, कनाडा को 760 लाख, यूके को 6 करोड़ वैक्सीन बेचेगी। नोवामैक्स को कुल 1.2 अरब टीके का ऑर्डर मिला है। इसी तरह गामालेया कंपनी भारत को 10 करोड़ टीका बेचेगी। सनोफी-जीएसके की तरफ से यूरोप को 30 करोड़, अमेरिका को 10 करोड़, कनाडा को 2 करोड़ और यूके को 6 करोड़ वैक्सीन दी जानी है। सनोफी-जीएसके को लगभग 50 करोड़ टीके का ऑर्डर मिला है। फाइजर बायोएनटेक यूरोप को 30 करोड़, अमेरिका को 10 करोड़, कनाडा को 2 करोड़, यूके को 4 करोड़ टीका बेचेगी। इस कंपनी को लगभग साढ़े चार करोड़ टीके का ऑर्डर मिला है। मोडर्ना यूरोप को 16 करोड़, कनाडा 560 लाख, यूके को 50 लाख टीका सप्लाई करेगी। इस कंपनी को कुल 2210 लाख टीके का ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

 

 

भारत की जहां तक बात है तो अभी हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जुलाई-अगस्त तक देश के 25-30 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ टीके का ऑर्डर पहले फेज में दिया गया है। आईसीएमआर ने भी कहा है कि देश के सभी लोगों को टीका देने की जरूरत नहीं है और जो खतरे की श्रेणी में आते हैं पहले उन्हें टीका दिया जाएगा। इस श्रेणी के लोगों को टीका देने से कोरोना संक्रमण की चेन टूट जाएगी और कोरोना पर एक तरह से ब्रेक लग जाएगा।

 

 

आईसीएमआर के मुताबिक लोग अगर मास्क और दो गज की दूरी का ख्याल रखें तो कोरोना पर काबू पाना आसान है। देश में एक तरफ कोरोना के मरीजों तेजी आ रही है तो दूसरी ओर भारत दुनिया का पहला देश है जहां रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या उच्च स्तर पर है। भारत में अभी तक सबसे ज्यादा 90 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि अमेरिका दूसरे स्थान पर है जहां लगभग साढ़े आठ लाख लोग ठीक हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »