राजद नेता की बोल : आइटम डांस और पॉर्न से बढ़ता है रेप की घटना

AJ डेस्क: झारखंड के दुमका जिले में कथित गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि आइटम डांस, विज्ञापन और फोन पर पॉर्न जैसी चीजें रेप की मंशा को तैयार करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ कड़े कानून बनाने से ये अपराध खत्म नहीं होंगे।

 

 

दुमका जिले के घांसीपुर गांव में मंगलवार को एक महिला के साथ 17 लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया। इस घटना के बाद झारखंड में विपक्षी दल राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इसी क्रम में शिवानंद तिवारी ने कहा, “कोई कल्पना नहीं कर सकता कि आदिवासी इलाकों में बलात्कार जैसी घटना होगी। आइटम डांस, पॉर्नोग्राफिक वीडियो से रेप का माइंडसेट तैयार होता है। जब तक इन चीजों पर रोक नहीं लगाई जाती, आप रेप की घटना को रोक नहीं पाएंगे।”

 

 

बता दें कि पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि सभी आरोपी नशे में थे। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। महिला के पति ने शिकायत में बताया, ‘वह गांव के साप्‍ताहिक मंगला हाट से रात करीब आठ बजे पत्‍नी के साथ लौट रहा था। वहां नशे में धुत कुछ लोगों ने मुझे बंधक बना लिया और दो लड़के मेरी पत्‍नी को झाड़ी में लेकर चले गए और एक-एक कर दुष्कर्म किया।’

 

 

मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 2 महीने में मामले की जांच पूरी करवाएं। साथ ही इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई पर भी एक रिपोर्ट आयोग को देने के लिए डीजीपी से कहा गया है।

 

 

मामले पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू-

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने इस मामले को लेकर कहा कि यह झारखंड सरकार की भी गलती है। कानून बनाते हैं, तो उन्हें सख्ती से लागू भी किया जाना चाहिए। इससे पहले झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब से यह सरकार आई है, तब से राज्य में हर तरह की आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है, लेकिन सरकार सिर्फ उगाही और अवैध खनन में लगी हुई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »