भाजपा नेत्री रागिनी के प्रयास से पीड़ित परिवार को 4 लाख मुआवजा व नियोजन पर सहमति

AJ डेस्क: धनबाद स्थित झरिया के बस्ताकोला इंडस्ट्री कोलियरी के समीप शुक्रवार सुबह जमीन धंसने से उसमे समाई महिला की अंततः मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। उधर, महिला के परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को महिला की मौत का जिम्मेदार बताया। वहीं मौके पर पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के प्रयास से बीसीसीएल द्वारा मृत महिला के परिजनों को मुआवजा, नियोजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर सहमति बनी है।

 

 

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए अपने घर से निकली महिला के अचानक बने गोफ में सामने की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर जेसीबी को खुदाई के लिए लगाकर महिला को बचाने की कोशिश की गई। लेकिन जब तक महिला को बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी।

 

 

 

गोफ में से महिला का शव निकलने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन और स्थानीय ट्रेड यूनियन के नेताओं के बीच एक बैठक हुई। जिसमें मृतिका के परिजनों को मुआवजा स्वरूप 4 लाख रुपये, मृतिका के पति को किसी आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन, मृतिका के दोनों बच्चों को डीएवी स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था और मृत महिला के श्राद्धकर्म के लिए तत्काल 50 हजार रुपये बीसीसीएल एरिया छह के द्वारा देने पर सहमति बनी। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

 

 

 

 

बैठक में मौजूद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि 4 लाख रुपये मुआवजा, नियोजन और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था एरिया छह के प्रबंधन के द्वारा 15 दिनों के भीतर किया जाना है। जबकि पीड़ित परिवार को मृत महिला के श्राद्धकर्म के लिए 50 हजार रुपये तत्काल दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »