बस्ताकोला: धरती फ़टी और महिला गोफ में समा गई, विरोध में सड़क जाम, रागिनी जुटी राहत कार्य मे {VIDEO}

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया में एक महिला जिंदा जमीन में समा गई है। महिला शुक्रवार की सुबह शौच के लिए अपने घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते मे अचानक तेज आवाज के साथ उसके पाँव के नीचे की जमीन फट गई और महिला उसमे जिंदा समा गई। अचानक बने उस गोफ से भारी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने स्थानीय सड़क को जाम कर दिया है और घटना स्थल पर तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग करने लगे। जिसके बाद घटना स्थल पर प्रशासन की तरफ से राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह झरिया के बस्ताकोला स्थित इंडस्ट्री कोलियरी के समीप रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला कल्याणी देवी शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच अचानक जमीन में गोफ बन गया और महिला उसमे समा गई। घटना की सूचना पर मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ और महिला के परिजनों ने रस्सियों के सहारे महिला को उस गोफ से निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वो इसमे सफल न हो सके। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस्ताकोला के समीप धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन से घटना स्थल पर राहत कार्य शुरू करने की मांग करने लगे।

 

VIDEO-

 

घटना की सूचना पाते ही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह अपने समर्थकों संग घटना स्थल पर पहुंच गईं। रागिनी सिंह ने गोफ में फंसी महिला को बाहर निकलवाने के लिए प्रयास कर मौके पर रेस्क्यू कार्य शुरू करवा दिया है। इस कार्य मे JCB लगवाया गया है, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह वहीं कैम्प कर राहत कार्य की निगरानी कर रही है।

 

 

 

वहीं गोफ से भारी मात्रा में जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। साथ ही उस इलाके में कभी भी बड़े हिस्से में जमीन दोज की घटना हो सकती है। लोगों की माने तो जिस वक्त महिला गोफ में गिरी थी उस वक्त वह जिंदा थी और मदद के लिए चीख रही थी। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा गोफ में रस्सी फेंक महिला को निकालने के प्रयास के बाद से महिला की आवाज आनी बंद हो गई है।

 

 

कल्याणी देवी का फाइल फोटो

 

बात दें कि झरिया के बड़े हिस्से में जमीन के निचे आग लगी हुई है। जो कई दशकों से यूं ही धधक रही है। जिससे इसके आसपास के इलाके में अक्सर इस तरह की जमींदोज होने की घटना घटती रहती है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »