शिविर लगा भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीति का गुर सिखाया गया, रागिनी ने कहा- मनोबल बढ़ा है समर्थकों का

AJ डेस्क: संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर ने फतेहपुर लोहाना सामुदायिक भवन में मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें भाजपा नेताओं समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिविर में उपस्थित होकर राजनीति के गुर सीखे।

 

 

भारतीय जनता पार्टी के इस मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कुल पांच सत्र में कार्यकर्ताओं को राजनीति की क्लास लगाई गई। जिसके पहले सत्र में प्रियंका रंजन ने कार्यकर्ताओं को राजनीति को लेकर सोशल मीडिया के उपयोग की जानकारी दी। वहीं दूसरे सत्र में विकास, तीसरे सत्र में आत्म निर्भर भारत संकल्प आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

 

 

भाजपा के इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देखकर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि आने वाले समय मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहले से ज्यादा मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। भाजपा के वरीय नेता गणेश मिश्रा ने भी शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। शिविर के आयोजन में मंडल अध्यक्ष अरुण साव और नगर अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

इस साथ ही कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के अलावा हरीश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, श्रवण राय, उमेश यादव, सुमन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय झा, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शिविर में मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »