नशे के सौदागर ने पुलिस को दिया चकमा, हथकड़ी सहित हुआ फरार

AJ डेस्क: नशे के सौदागरों के धर पकड़ के लिए चतरा पहुंची हजारीबाग की लोहसिंघना पुलिस को चकमा देकर एक अफीम तस्कर फरार हो गया है। इस दौरान अपराधी साथ में हजारीबाग पुलिस की हथकड़ी भी लेकर उड़न छू हो गया है। हालांकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए गिधौर थाना क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। जिसमें हजारीबाग पुलिस को चतरा की गिधौर पुलिस हर सम्भव सहयोग दे रही है।

 

 

घटना के संबंध में बताया बताया जाता है कि हजारीबाग जिले के कटकमसांडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक अफीम तस्कर की निशानदेही पर अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए लोहसिंघना पुलिस गिधौर पहुंची थी। गिधौर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी इलाके में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस को 15 ग्राम ब्राउन सुगर, वृहत पैमाने पर प्लास्टिक का पैकिंग पाउच व माप तोल मशीन के साथ दो तस्कर भी हाथ लगे।

 

 

इसके बाद उक्त आरोपियों को अपने साथ लेकर लोहसिंघना पुलिस हजारीबाग जा रही थी। इसी बीच गिरोह का मास्टरमाइंड व तस्कर अनुज दांगी पुलिस कस्टडी में होने के बाद भी पुलिस को चकमा देकर हड़कडी के साथ ही फरार हो गया। जिसके बाद फरार आरोपी के धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शेष गिरफ्तार एक तस्कर को लोहसिंघना पुलिस अपने साथ लेकर हजारीबाग ले गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »