कोरोना से अछूता नही रहा ‘क्रिसमस’, चॉकलेट का जगह लिया मास्क

AJ डेस्क: क्रिसमस का वक्त नज़दीक आ गया है। वैसे तो सेंटा क्लॉस बच्चों को टॉफी और चॉकलेट बांटने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार का सेंटा अलग है। देश की कोयला राजधानी धनबाद के कुछ युवक कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए, इस बार सेंटा तो बने लेकिन उनके झोले में टॉफी और चॉकलेट की जगह लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर थे।

 

 

धनबाद में सेंटा क्लॉस इस बार लोगों को गिफ्ट की जगह जीवन का संदेश बांट रहा है। जिसमें वो धनबाद के अलग-अलग चौक चौराहों पर जाकर लोगों को मास्क बांटता दिख रहा है। साथ ही अपने गले में कोरोना से बचाव वाले तरीकों का संदेश लटका लोगों को जागरूक भी कर रहा है। जिसे शायद हमने भुला दिया है।

 

 

 

 

मीडिया से बात करते हुए उन युवाओं ने कहा- ‘हर साल सेंटा क्लॉस बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट्स वितरित करता था लेकिन इस साल हम लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक बार पुनः लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है। क्योंकि लोग अभी से ही कोरोना के प्रति लापरवाह हो गए है। लोग न तो सेनिटाइजर का उपयोग कर रहे है और न ही घर से निकलते वक्त मास्क लगा रहे है। लोग बाजारों और मॉल आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही कर रहे है। यही वजह है कि हमलोग सेंटा क्लॉस बन सड़कों पर लोगों के बीच मास्क बांट कर उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। और उन्हें यह संदेश देने का प्रयास कर रहे है कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है, उससे अभी हमारी जंग जारी है और हमे उसे पूरी तरह हराना है।’

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »