हथियार व पोस्टर सहित टी पी सी के तीन हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

AJ डेस्क: नक्सली संगठन टीपीसी के विरुद्ध हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीपीसी नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर दुर्गा बेदिया, एरिया कमांडर राकेश गंझू उर्फ अभिषेक सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की गिरफ्तारी चरही एवं चुरचू थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देशी राइफल, पोस्टर सहित मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद किया है।

 

 

पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि गिरफ्तार सब जोनल कमांडर दुर्गा बेदिया एवं राकेश गंझू उर्फ अभिषेक के खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज है। राकेश गंझू को संगठन के एरिया कमांडर गुरुजी की गिरफ्तारी के बाद सब जोनल कमांडर दुर्गा बेदिया ने चुरचू व गिद्दी थाना क्षेत्र का कमान सौंपा था। इन दोनों के साथ संगठन का पोस्टर चिपकाने वाले संतोष यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सब जोनल कमांडर, एरिया कमांडर सहित तीन की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »