अनाथ बच्चों का हर तरह से सहयोग की भाजपा नेत्री रागिनी ने

AJ डेस्क: झरिया के बस्ताकोला में सड़क दुर्घटना में माँ की मौत हो जाने के बाद अनाथ हो चुके तीन बच्चों को आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सहयोग उपलब्ध कराया। इन बच्चों के पिता की पहले ही निधन हो चुकी थी। माँ ही एकमात्र सहारा थी।

 

 

सड़क दुर्घटना में झालो देवी की मृत्यु हो जाने के बाद उसके तीनो बच्चे अनाथ हो गए हैं। इन बच्चों की दुखभरी कहानी सुनकर आज रागिनी सिंह अपने समर्थकों संग बस्ताकोला पहुंच गईं। उन्होंने बच्चों को आर्थिक सहयोग के रूप में 21 हजार रुपये नगद दिया ही, साथ ही उनके शरीर पर गर्म कपड़ा नही देख और बच्चों को ठंड में ठिठुरते देख रागिनी सिंह भावुक हो उठीं।

 

 

अपने समर्थकों को झरिया बाजार भेज कर रागिनी सिंह ने तत्काल बच्चों के लिए वस्त्र, स्वेटर और कम्बल मंगाकर उन्हें दिया। इसके अलावा राशन भी उपलब्ध कराई। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आगे भी इन्हें सहयोग पहुंचाने का आश्वासन दिया साथ ही समाज के सक्षम लोगो से इस तरह के गरीब विवश लोगों को सहयोग करने की अपील की।

 

 

 

 

बाबूलाल से मिलीं रागिनी-

भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी के धनबाद आगमन पर रागिनी सिंह ने उनसे औपचारिक भेंट किया। रागिनी सिंह ने बाबूलाल मरांडी से कोयलांचल की राजनीति पर भी चर्चा की।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »