अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद का नजदीकी अब्दुल माजिद कुट्टी पकड़ा गया, पहचान बदल रह रहा था झारखंड में

AJ डेस्क: गुजरात के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। गुजरात एटीएस ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नजदीकी अब्दुल माजिद कुट्टी को हिरासत में ले लिया है। अब्दुल माजिद को झारखंड से हिरासत में लिया गया। वह 24 वर्ष से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक अब्दुल माजिद पहचान बदलकर कई साल से झारखंड में रह रहा था।

 

 

इसके साथ ही एटीएस अफसरों ने कहा है कि वर्ष 1996 से ही माजिद की खोज जारी थी। वह केरल का रहवासी है। एटीएस अफसरों के अनुसार, अब्दुल माजिद कुट्टी वर्ष 1996 में 106 पिस्टल, लगभग 750 कारतूस तथा लगभग चार किलोग्राम आरडीएक्स की गेदरिंग के मामले में वांछित था।

 

 

अधिकारियों के अनुसार, इस केस में अन्य अपराधियों को हिरासत में ले लिया गया था। अब्दुल माजिद तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि हमें उसके ठिकाने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम को झारखंड भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सिंडिकेट की गुजरात और मुंबई में शांति भंग करने की योजना थी और इसलिए उसने इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स इकट्ठा किया था। एटीएस अधिकारियों ने कहा, इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से जब पूछताछ की गई थी, तब कुट्टी का नाम सामने आया। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। फिलहाल, कुट्टी को कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। दाऊद इब्राहिम के नजदीकी अब्दुल माजिद की गिरफ्तारी गुजरात एटीएस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »