रफ्तार का कहर : दशम फाल जा रहे आदित्यपुर के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

AJ डेस्क: पिकनिक मनाने जा रहा एक परिवार सोमवार को तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। सरायकेला-खरसावां जिले की इचागढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसा में परिवार के एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

 

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर स्थित आदित्यपुर के रहने वाले कार सवार सभी लोग पिकनिक मनाने रांची स्थित दशम फॉल जा रहे थे। इस दौरान जमशेदपुर के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नीमडीह में दड़ुवा के समीप कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटू होटल के करीब एनएच-33 पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शव गाड़ी में फंस गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची इचागढ़ पुलिस ने कार को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला।

 

 

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी मंजू देवी ने बताया कि सभी लोग दशम फॉल घूमने जा रहे थे। मृतक आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में ममता, मधु, अमन और अवध किशोर शामिल हैं। आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले प्रभात टाटा स्टील में मैनेजर हैं। प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक अवध किशोर उनके ममेरे साले हैं। सभी लोगों ने दशम फॉल में पिकनिक जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद यह लोग दो कार से दशम फॉल जाने के लिए निकले थे। प्रभात कुमार की कार पीछे थी। उसके आगे अवध कुमार की कार चल रही थी। गाड़ी अमन चला रहा था। छोटू होटल के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान कार ने ट्रक में जोरदारटक्कर मार दी।

 

 

दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में एक बच्चा घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »