सर्च अभियान : दस-दस लाख के तीन इनामी सहित 6 नक्सली गिरफ्तार, घातक हथियार भी बरामद

AJ डेस्क: नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बडी सफलता मिली है। इस अभियान में दस-दस लाख के तीन इनामी नक्सली प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, सुधीर किस्कु उर्फ सुलेमान हांसदा व प्रभा दी उर्फ जया दी के साथ तीन अन्य कुल छह नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।

 

 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंजिरा और बनासो व आस-पास के जंगल से सभी नक्सलियों को गिरफ्तारी किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एके 47, कार्बाइन, जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, दो चिप कैमरा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए है।

 

 

सीआरपीएफ कैम्प का विरोध करने को लेकर नक्सलियों द्वारा जारी किया गया पर्चा भी बरामद किया गया है। इस संबंध में एसपी अमित रेणु ने बताया कि सूचना थी कि हार्डकोर नक्सलियों के द्वारा बैठक कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। जिसके बाद आपरेशन लांच किया गया। जिसमें नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नक्सलियों की निशानदेही पर संथाल के दुमका में भी भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की पुष्टि एसपी ने की है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »