‘अबुआ राज का साल एक,शुरुआत अनेक’: 15 नई योजनाओं की होगी लॉन्चिंग

AJ डेस्क: झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में हो रहे समारोह में मुख्यमंत्री ने किसानों के 50 हजार रुपये तक कर्ज माफी के झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, सांसद शिबू सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल और श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत अन्य अतिथि शामिल हुए।

 

 

एक साल कार्यकाल पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन प्रदेशवासियों को अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देंगे। मोरहाबादी मैदान में वो झारखंड वासियों को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। मंच पर ‘अबुआ राज का साल एक, शुरुआत अनेक’ का बड़ा सा बैनर लगा है। समारोह का मुख्य आकर्षण किसानों की कर्ज माफी शुरुआत, 15 नई योजनाओं की लॉन्चिंग और अन्य विभागों में नियुक्ति को लेकर चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण होगा।

 

 

समारोह में पहुंचने के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें एक साल के कार्यकाल का ब्यौरा दिया गया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री राजभवन से निकलने के बाद हेमंत सोरेन राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद मुख्यमंत्री के मोरहाबादी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। तालियों की गड़गड़ाहट से लोगों ने किया मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

 

 

रांची के अलावा राज्य के सभी जिलों में सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला स्तरीय समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम स्थल वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रांची के मोरहाबादी मैदान से जुड़े रहेंगे। ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास के साथ ही अलग-अलग योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे।

 

 

समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 9 बजे से ही बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज होने लगी। प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। मेहमानों के मनोरंजन के लिए मुख्य मंच के बायीं ओर लोक गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया गया। राज्य सरकार के पहली वर्षगांठ के मौके पर शहर के तमाम जगहों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम रहा। मोरहाबादी मैदान के चारों हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »