अनियंत्रित बस और ट्रक ने पलटी मारी, कार बस के नीचे दब गया

AJ डेस्क: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत केझिया घाटी में एक ट्रक, बस और कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बुधवार की सुबह इस हादसे में करीब 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घाटी में ट्रक और बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना हुई है। इस दौरान एक कार भी इसके चपेट में आ गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार घाटी से गुजर रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार उस बस के चपेट में आ कर बस के नीचे दब गई। ठीक उसी वक्त सामने से आ रही एक ट्रक बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सामने एक चट्टान से जा टकराया। इसके बाद रजरप्पा, सिकिदिरी एवं गोला थाना पुलिस के द्वारा सभी को निकाल कर ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में ट्रक के अन्दर फंसे हुए खलासी लोहरदगा निवासी आसिफ को गैस कटर से ट्रक का का एक हिस्सा काट कर उसे निकाला गया है। सभी जख्मी को सुरक्षित अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »