गाजियाबाद : बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरी, 8 की मौत

AJ डेस्क: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां एक श्मशान घाट की छत भारी बारिश की वजह से ढह गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब लोग शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे और इसी दौरान निर्माणाधीन लेंटर गिरा जिसकी वजह से कई लोग मलबे में दब गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

 

आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे।

 

 

इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले झोपड़ी नुमा गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी-

प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में छत गिरने की घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने जिले के अधिकारियों को राहत अभियान चलाने और घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »