गोड्डा : महिला ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या

AJ डेस्क: झारखंड के गोड्डा में एक महिला ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक महिला की पहचान 56 वर्षीय चंपा चौड़े के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश में मिले सबूतों के आधार पर तकनीकी सेल की मदद ली जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

 

हत्या का सनसनीखेज मामला बोआरीजोर थाना इलाके के मोहला गांव का है। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ केके सिंह भी घटना स्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। शुक्रवार को हुई वारदात में पुलिस ने मृत ग्राम प्रधान के शव के सिरहाने से सरकारी टैब, गर्म पानी का जार और टॉर्च बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

 

 

परिजनों और ग्रामीणों ने छानबीन के दौरान बताया कि मृत महिला अपने पति नीमू मरांडी की मौत के बाद छोटी बहन घर पर थी। वो करीब 10-12 साल से अपनी छोटी बहन मरांगमय चौड़े के घर पर ही रह रही थी। ग्राम प्रधान पद को लेकर उसका विवाद सौतेले बेटे के साथ चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। इस बीच 56 वर्षीय चंपा की हत्या कर दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »