चापापुर में अवैध खनन के दौरान चाल धँसा, एक की मौत, कई दबे

AJ डेस्क: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल मुगमा एरिया के चापापुर 9 नंबर माइंस क्षेत्र में रविवार को अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत जबकि कई अन्य के दबे होने की सूचना है। वहीं घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 11:00 बजे ईसीएल मुगमा एरिया की चापापुर 9 नंबर माइंस क्षेत्र में रोज की ही तरह कोयला का अवैध उत्खनन हो रहा था। इसी दौरान अवैध खदान धंस गई। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। अवैध खनन करने वाले इधर-उधर भागने लगे। इस भागमभाग में कईयों के चप्पल, गमछा और अन्य समान यहाँ छूट गए। घटनास्थल से इन सामानों के साथ 500 बोरा कोयला भी मिला है। वहीं पुलिस पूरे मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »