जंगल से लकड़ी लाते वक्त जमीन में गड़ा बम फट गया, एक युवक बुरी तरह हुआ जख्मी

AJ डेस्क: चतरा जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के केडी मोड़ का रहे वाला एक युवक गुरुवार को बम की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में पीड़ित का एक पैर उड़ गया है। घायल व्यक्ति का नाम सोहन भारती, पिता जगेश्वर भुइया है। उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

 

 

घटना के संबंध में पीड़ित सोहन भारती ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ लकड़ी लाने के लिए गया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित घोड्थाम्भा जंगल गया हुआ था। इसी दौरान लकड़ी लेकर आने के क्रम में एक पैर जमीन में दबा कर रखे गये बम पर पड़ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। घायल युवक का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित का पैर पूरी तरह से उड़ चुका है, जिसे काटना पड़ेगा इसके लिए इसे रिम्स रेफर किया जा रहा है। वहीं जिला के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि मामला बिहार का है। सम्भवतः माओवादियों के द्वारा बम प्लांट किया गया होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »