—-अब तेरा क्या होगा ‘ओझा बाबा’, झाड़ फूंक काम नही आएगा ‘लाला’ प्रकरण में

AJ डेस्क: धनबाद के ओझा बाबा खासा परेशान हैं। कभी रिश्तेदारों की धौंस दिखाकर तो कभी लेन देन के सहारे सेटिंग कर ‘काले हीरे’ से खूब मलाई काटे। सेटिंग और लाला के जलवा का भी बाबा ने पूरा पूरा लाभ उठाया। लॉक डाउन जैसी अवधि में बाबा ने जब जमकर मलाई काट लिया तो साधरण दिनों की कौन पूछता है।

 

 

समय चक्र एक समान नही चलता।लाला के सितारे गर्दिश में पड़ क्या गए, बाबा का झाड़ फूंक, सेटिंग और रिश्तेदार का धौंस भी फीका पड़ने लगा। यह सीबीआई वाले और ED वाले न जाने किस बला का नाम है। यह कैसी चिड़ियाँ है कि रशुखदार बाबा की भी नींद उड़ाए हुए हैं। अरे अभी तो इन दोनों जांच एजेंसियों ने बाबा के तरफ अपना रुख किया भी नही है कि बाबा का दरबार सन्नाटा में तब्दील होने लगा है। मलाई चाटने वाले भी बाबा के दरबार से कन्नी काटने लगे हैं तो बाबा की मनः स्थिति भी ऐसी हो गयी है कि कम बाल वाले अपने सर को वह खुजला खुजला कर परेशान हैं। रात की नींद, दिन का चैन यह CBI और ED वालों ने बेवजह उड़ा रखा है।

 

 

 

 

एक अलग राज्य में उनके एक रिश्तेदार रसूखदार रहे हैं। रियली वह दबंग अधिकारी रहे हैं। ओझा बाबा ने रिश्तेदार और उनकी कुर्सी के रुतबा का पूरा पूरा लाभ उठाया। पगला गयी धनबाद जिला पुलिस ने उनके भट्ठे पर रेड कर दिया। प्राथमिकी भी दर्ज हुई लेकिन वाह रे जलवा– मालिक का नाम तक FIR में नही आया। केस भी खत्म, पुलिस को क्या मिला तो एक SP का जिला से ट्रांसफर हो गया। इसे कहते हैं जलवा। उसी तरह गिरिडीह पुलिस भी बौरा गयी थी। झाड़ फूंक में महारथ हासिल किए ओझा बाबा पर कोयला चोरी का केस दर्ज कर दिया। नतीजा, एक बार। बाबा ने फिर से जलवा दिखाया और पुलिसिया कार्रवाई टांय टांय फिस हो गयी।

 

 

हालांकि इस बार बाबा थोड़ा परेशान है। उन्होंने अपना खाता बही ठीक तो कर लिया लेकिन उन्हें यह कौन समझाए कि “लाला का लाल डायरी” जो जांच एजेंसियों के हाथ लग गया है, वही इनका कुंडली खराब करने के लिए पर्याप्त है। अब तो शह मात का जंग छिड़ चुका है। बाबा भी पहुंच वालों में से हैं। सांसद के सदस्य भी उनके रिश्तेदार हैं। वह खुद मुसीबतों का झाड़ फूंक करते हैं। तभी तो अभी भी उनके भट्ठे में अभी भी लोकल काला हीरा धड़ल्ले से गिर रहा है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »