101 वीं जयंती : मजदूर नेता स्व. बिंदेश्वरी दुबे को याद किया यूथ इंटक ने

AJ डेस्क: गुरुवार को एकिकृत बिहार के 21वे मुख्यमंत्री व मजदूर नेता स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वर दुबे की 101वी जयंती बोकारो युथ इंटक के द्वारा बोकारो कार्यलय सेक्टर 05 में मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे उपस्थित थे।

 

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिंदेश्वरी दुबे एक स्वतंत्रता सेनानी, ट्रेड यूनियनिस्ट और राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने 12 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। कोयला, इस्पात, इंजीनियरिंग, बिजली और चीनी उद्योगों में ट्रेड यूनियन आंदोलन के साथ निकटता से जुड़े थे। वह भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे और 1984 में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। जो अपनी अंतिम सांस तक एक राज्य अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि वह कई अन्य मज़दूर यूनियनों के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने आजादी से पूर्व 1940 के दशक के मध्य में अपना ट्रेड यूनियन आंदोलन शुरू किया था। जब भारत की कोलियरियां निजी हाथों में थीं।

 

 

 

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वर दुबे का जीवनी हम जैसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मज़दूर तबके के लिए निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा किया। कार्यक्रम मे प्रमोद कुमार, बटुक मिश्रा, अशोक सोरेन, चोलेश्वर महतो, रॉकी महतो, संदीप कुमार, अनंतलाल महतो, सहित युथ इंटक के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »