केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रांची में कांग्रेसियों ने किया विरोध, भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

AJ डेस्क: शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान रांची पहुंचे। जहाँ जन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान को काला झंडा दिखाया और नारेबाजी भी की। जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस मे भीड़ गए।

 

 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में हिस्सा लेने रांची पहुंचे हैं। इसी क्रम में जब उनका काफिला एयरपोर्ट से निकलकर राजभवन जा रहा था ठीक उसी दौरान हिनू चौक के समीप कांग्रेस के कार्यकर्ता व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा रांची एयरपोर्ट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाने लगा। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

 

 

इस दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा व एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हम पर लाठीचार्ज की गई। हमें बेरहमी से पीटा गया। हमारे कपड़े तक फाड़ दिए गए। जबकि जो पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे हुए थे वे केवल मौन होकर यह सारा तमाशा देख रहे थे।

 

 

वहीं इस घटना को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले को राजभवन भेजा गया। केंद्रीय मंत्री राजभवन पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद करीब 8 से 10 की संख्या में युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोकने और नारेबाजी करने की कोशिश की लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो पाए क्योंकि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगभग 500 की संख्या में एयरपोर्ट पर मौजूद थे। एक-दो मिनट भी केंद्रीय मंत्री का काफिला नहीं रुका और वह निर्बाध रूप से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »