कोहरे का कहर : डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 13 की मौत

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल में मंगलवार रात छाए कोहरे की वजह से एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी इलाके में हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। घटना की पीछे की वजह कोहरा के चलते दृश्यता का कम होना बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक देर रात एक डंपर यहां के मयनातली के रास्ते कहीं जा रहा था। इसी दौरान कम दृश्यता होने के चलते डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। अंदेशा है कि इस हादसे में और लोगों की जान जा सकती है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शूरू कर दी।

 

 

मृतकों में दो पुरुष, छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस शादी समारोह के लिए बस चूड़ाबंदर लाल स्कूल से मेहमानों को लेकर धुपगुड़ी के लिए जा रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वह जलढाका ब्रिज के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल 18 लोगों में से चार को जलपाईगुड़ी, तीन को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज और एक व्यक्ति को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »