सर्दी का सितम : पटना सहित कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा, झारखण्ड में राहत

AJ डेस्क: बिहार में सर्दी का सितम लगातार जारी है। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित रहा। विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे सुबह के समय घर से बाहर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित नजर आए। झारखंड में जरूर मौसम में कुछ बदलाव नजर आया। अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को कुछ राहत मिली है।

 

 

बिहार की बात करें तो सर्द हवाओं की वजह से अभी भी गलन और कंपकंपी का असर नजर आ रहा है। कई इलाकों में अभी भी कोल्ड डे का अलर्ट है। मंगलवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में सूरज के दर्शन होने से दिन के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली। हालांकि, न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। पटना, गया, फारबिसगंज समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरा है। मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री से कुछ ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। गया, बेगूसराय में भी न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के करीब रहा।

 

 

बिहार के फारबिसगंज और डेहरी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा में भी न्यूनतम पारा 10 से 12 के आस-पास ही बना हुआ है। मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया में भी न्यूनतम पारा 11 से 13 डिग्री के आस-पास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके बाद सर्दी से कुछ राहत लोगों को मिल सकती है।

 

 

झारखंड में ठंड से कुछ राहत-

झारखंड में मौसम का मिजाज मंगलवार को कुछ बदला नजर आया। सर्द हवाओं में कमी की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का असर नजर आया। लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बादल जरूर छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक-दो दिनों तक ठंड में कमी आ सकती है लेकिन इसके बाद सर्दी की वापसी होगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »