रांची में आंदोलन कर रहे संविदा कर्मियों पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठी, कई जख्मी, देखें Video-
AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची के बिरसा चौक पर पिछले एक माह से आंदोलन कर रहे 14 वें वित्त आयोग के संविदाकर्मियों पर शुक्रवार को पुलिस का डंडा चला। इस लाठीचार्ज में पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों के लगभग आधे दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को चोटें आई हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इन कर्मचारियों की ओर से बिरसा चौक के पास धरना दिया जा रहा था। दोपहर के समय आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर, हाथों में बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए झारखंड मंत्रालय की ओर जाने लगे। इसी दौरान पुलिस की इनसे झड़प हो गई।
देखें Video-
बताया जा रहा है कि आंदोलकारी एचईसी गेट के पास नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान गेट को जबरन खोलने पर आंदोलनकारी आमादा थे। वहीं पुलिस गेट को बंद कर दूसरी और मुस्तैद थी। मामले की जानकारी पाकर आला अधिकारी सदर एसडीओ एएसपी हटिया विनीत कुमार सिटी एसपी सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। इसी बीच आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
