ऐसी की तैसी : मानकों की उड़ रही धज्जियां, गन्दगी के ढेर पर बिक रहे मांस, निगम ने की कार्रवाई

AJ डेस्क: मानकों को ताक पर रख कर धनबाद के झरिया में बकरे और मुर्गे का मांस बेच रहे दुकानदारों पर आज निगम के फूड सेफ्टी विभाग का डंडा चला। फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में 20 से अधिक ऐसे दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान दूकान में कई खामियां देखी गई। जिस पर विभाग के तरफ से पांच दुकानों का चालान भी काटा गया।

 

 

शुक्रवार की सुबह नगर निगम की टीम अचानक इन दुकानों पर पहुंची। जहाँ टीम ने इन दुकानों की हालत को देख दंग रह गई। दुकानों में गंदगी के बीच लोगों को चिकन, मटन बेची जा रही थी। इतना ही नही मांस को काटने के बाद ऐसे ही खुले में रख कर बेचा जा रहा था। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान काटा गया। फूड सेफ्टी विभाग के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इन सभी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनसे विभाग जुर्माना वसूलेगी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »