रघुवर का हमला : कांग्रेस ने झारखण्ड को चारागाह बनाया, सूबे का विकास ठप्प

AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार राज्य के विकास के लिए नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की सुख सुविधा के लिए पैसों को खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि खजाना खाली का बहाना बनाकर राज्य का विकास कार्य भी रोक दिया गया है।

 

 

बीजेपी प्रदेश कार्यालाय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची से दिल्ली के रोजाना 17 फ्लाइट होने के बावजूद झारखंड के मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली जाते हैं। इतना ही नही दिल्ली में झारखंड भवन में सीएम साहब के लिए कमरा होने के बाद भी वहां 6 लाख रुपए महीना किराए वाले मकान में ठहरते हैं। यह बंगला राज्य सरकार की तरफ से दिल्ली में एनआरआई इन्वेस्टर सेल के नाम पर दिल्ली के आनंद निकेतन में लिया गया है।

 

 

श्री दास ने आरोपो की झड़ी लगाते हुए आगे कहा कि झारखंड को कांग्रेस ने चारागाह बना कर छोड़ दिया है। वे यहां से सिर्फलूट रहे है। उन्होंने आगे कहा कि इस बात की चर्चा तेज है कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले हेमंत सरकार की तरफ से मोटी रकम कांग्रेस को पहुंचाया गया है।

 

 

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि 13 महीने में सरकार खजाना खाली होने का बहाना बनाती रही, जबकि करोड़ों रुपए खर्च करके सरकार वर्षगांठ मानती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कभी भी करोड़ो रुपए खर्च कर वर्षगांठ नहीं मनाई। 5 साल तक सादगी से वर्षगांठ मनाया।

 

 

उन्होंने आगे अपना आरोप जारी रखते हुए कहा कि जब सरकार का नेतृत्व करने वाला ही अक्षम हो तब सारी मुसीबतें शुरू हो जाती हैं। कमजोर सरकार कोई भी फैसला लेने से कतराती है। राज्य का विकास थम जाता है। चुनाव के दौरान संविदाकर्मियों, पारा शिक्षक और पिछड़ों को आरक्षण पर बड़े वादों का सब्जबाग तो दिखाया गया, लेकिन सरकार आते ही निर्णय लेने से बचने लगे। निर्णय नहीं लेना भी कमजोर सरकार की निशानी है। हर जगह एक ही गान होता है, पैसे का अभाव।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »