टाटा स्टील : कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए झरिया डिवीजन ने अभियान छेड़ा

AJ डेस्क: कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने जीएम ऑफिस जामाडोबा में एक समर्पित सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान झरिया डिवीजन के जीएम संजय रजोरिया ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। श्री रजोरिया ने धनबाद जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. सुधा सिंह के साथ संयुक्त रूप से आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

यह आईइसी अभियान आईईसी वैन की मदद से चलाया जा रहा है। वैन में एक इनबिल्ट डिस्प्ले लगा है, जिसका उपयोग कुष्ठ व इससे संबंधित रोगों के विभिन्न पहलुओं पर वीडियो के साथ-साथ इन्फोग्राफिक्स दिखाने के लिए किया जाएगा। यह धनबाद के सभी प्रखंडों को कवर करने वाला एक महीने का अभियान है। अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग और संबंधित बीमारियों पर समुदाय में जागरूकता बढ़ाना है।

 

 

जागरूकता फैलाने के लिए कई गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई गई है। फिल्म शो से लेकर प्रदर्शनियां, पर्चियों के वितरण और सार्वजनिक जागरूकता सत्र के आयोजन में समुदाय को नियमित रूप से संलग्न किया जाएगा। आईईसी वैन धनबाद जिले के चारों ओर यात्रा करेगी और इस प्रक्रिया में, इस क्षेत्र में नए कुष्ठ मामलों का पता लगाएगी। पिछले पांच वर्षों में टाटा स्टील के स्पर्श सेंटर ने इस क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया है और 200 से अधिक कुष्ठ रोगियों को स्वस्थ होने और एक सामान्य जीवन जीने में मदद किया है।

 

 

आज के कार्यक्रम में डॉ विनोद कुमार, चीफ मेडिकल ऑफिस टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, जामाडोबा, दीपाली रॉय फिजियोथेरेपिस्ट कुष्ठ रोग विभाग, धनबाद और राजेश कुमार यूनिट हेड झरिया डिवीजन, टाटा स्टील फ़ाउंडेशन आदि भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »