जे पी हॉस्पिटल : डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के 22 दिनों बाद नवजात शिशु हुआ स्वस्थ

AJ डेस्क: गिरिडीह से गंभीर स्थिति में रेफर होकर आए एक नवजात शिशु को धनबाद के बलियापुर बाईपास रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल ने नया जीवन दिया है। बताया जा रहा है कि 22 दिन पूर्व राजधनवार के जमुना टांड के एक दंपत्ति ने सभी जगह से हार कर गंभीर रोग से ग्रसित अपने नवजात बच्चे को यहाँ भर्ती कराया था। जिसके बाद यहाँ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उस बच्चे को अपनी कड़ी निगरानी में रख इलाज किया। जिसके फलस्वरूप आज बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हो गया है। साथ ही उसके माता-पिता के माथे पर खींची चिंता की लकीरें भी समाप्त हो गई है।

 

 

इस संबंध में जेपी हॉस्पिटल के एमडी नित्यानंद मंडल बात करते हुए कहा कि उनके अस्पताल में मरीजों का इलाज नवीनतम तकिनिक से किया जाता है। साथ ही यहाँ के डॉक्टरों की टीम और मेडिकल स्टाफ के काम हमेशा ही मरीजों के लिए एक वरदान का काम करता है। उन्होंने कहा कि यहाँ जेपी हॉस्पिटल आज के समय में धनबाद वासियों के साथ-साथ सुदूरवर्ती इलाकों और आसपास के जिलों के लिए बहुत ही सुरक्षित, किफायती और विश्वसनीय अस्पताल साबित हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »