कोयलांचल में याद किए गए ‘नेता जी सुभाष चन्द्र’, गहरा सम्बन्ध रहा है धनबाद से

AJ डेस्क: आज पूरा देश नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। वहीं देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा इसे ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रही है। वहीं देश की कोयला राजधानी धनबाद से नेताजी का पुराना और गहरा नाता रहा था। ऐसे में कोयला राजधानी में भी अलग संगठनों और लोगों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर अपने-अपने तरीके से याद किया।

 

 

सबसे पहले हम बात करेंगे धनबाद के गोमोह की। गोमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित नेताजी के काशय की प्रतिमा पर आज माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मौके पर विभिन राजनीतिक पार्टियों के नेता, रेल के अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। बात दें कि 18 जनवरी 1941 को नेताजी को अंतिम बार गोमो रेलवे स्टेशन पर ही देखा गया था। नेताजी ने यही से उस वक्त के पेशावर मेल जो आज कालका मेल के नाम से जानी जाती है। इसी ट्रेन पर सवार हुए थे। उसके बाद उन्हें कभी नही देखा गया।

 

 

 

 

वहीं धनबाद भाजपा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने शहर के नया बाजार स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी भी की।

 

 

 

नेताजी की 25वीं जयंती को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भी बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया। धनबाद के कांग्रेसी भी नया बाजार स्थित नेताजी की प्रतिमा के पास पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

 

 

 

वहीं धनबाद बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज नेताजी की जयंती पर विशाल बाइक रैली निकाला। जो हीरापुर दुर्गा मंदिर रोड से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए नया बाजार सुभाष चौक पहुंची। जहां पर बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य नागरिकों ने नेताजी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »