नशे में धुत शराबी ने तेज धारदार हथियार से दो महिला पर वार किया, एक की मौके पर मौत

AJ डेस्क: धनबाद के मैथन स्थित रंगाडीह गाँव में शनिवार को शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने धारधार हथियार से दो महिलाओं पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार मैथन के चार नंबर स्थित रंगाडीह गाँव निवासी गुना रजक नामक एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर अपने आवास के पास ही गाली गलौज के साथ बवाल काट रहा था। इसी क्रम में पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने हल्ला करने से उसे मना किया। जिससे गुस्साए नसेड़ी ने धराधर हथियार से उन महिलाओं पर हमला कर दिया। जिससे हीरा मोती हासदा नामक एक महिला की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला रखी वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी व्यक्ति ने खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गाँव मे व्याप्त तनाव को देखते हुए अलग-अलग थानों और ओपी से पुलिस बल बुलाकर पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »