मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर राजद प्रमुख रांची रिम्स से दिल्ली एम्स गए

AJ डेस्क: राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें निमोनिया है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराने की सिफारिश की है। जेल प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद रांची पुलिस की निगरानी में लालू यादव एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से विशेष विमान के जरिए उन्हें दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया जाना है।

 

 

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) में भर्ती थे उनकी हालत बिगड़ने पर 8 सदस्यीय मेडिकल टीम ने लालू की हेल्थ और उनकी रिपोर्ट की समीक्षा की थी। इसके बाद टीम ने लालू को दिल्ली भेजने की सिफारिश की। शनिवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत स्थिर बताई गई। उनका कोविड टेस्ट भी निगेटिव आया। लेकिन, HRCT रिपोर्ट में निमोनिया पाया गया है।

 

 

 

बात दें कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी दोपहर 3.20 बजे RIMS पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण है। उनकी हालत में भारी गिरावट आई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »