गुड न्यूज : झारखण्ड शिक्षा विभाग में 3 हजार लिपिकों की होगी शीघ्र बहाली

AJ डेस्क: झारखंड सरकार शिक्षा विभाग में जल्द ही तीन हजार क्लर्कों (लिपिकों) की बहाली करने जा रहा है। जिसकी तैयारी स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने शुरू भी कर दी है। राज्य बनने के बाद पहली बार सरकारी हाईस्कूलों और प्लस टू स्कूलों में क्लर्कों की नियुक्त करने वाली है। इस संबंध में विभागीय सचिव राहुल शर्मा ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र लिख कर शिक्षा कार्यालयों और स्कूलों के ग्रेड- 3 संवर्ग की रिक्तियों की सूचना 30 जनवरी तक मांगी है।

 

 

हाईस्कूलों में कम से कम एक और प्लस टू स्कूलों में कम से कम दो लिपिकों का पद होता है। कई ऐसे हाई स्कूल हैं, जहां कोई लिपिक नहीं है। कई जगह अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लोग लिपिक का काम देख रहे हैं। विभागीय सचिव ने आरक्षण रोस्टर का अनुपालन कराकर विभाग को 30 जनवरी तक सूचनाएं भेजने का निर्देश दिए हैं।

 

 

आपको बता दे कि बिहार से अलग करके झारखंड को 15 नवम्बर 2000 को अलग राज्य बनाया गया था। तबसे यहां पर क्लर्कों की नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं राज्य में कई हाई और प्लस टू स्कूल भी खुले, इसके बावजूद क्लर्को की नियुक्ति नहीं हो सकी। जिसके चलते आज तक सभी शिक्षा कार्यालयों और स्कूलों में शिक्षकों को ही क्लर्को का काम करना पड़ता है। वहीं इससे पहले जब झारखंड बिहार से अलग नहीं हुआ था, तब 1987 में क्लर्कों की नियुक्ति की गई थी, जिसके बाद से आजतक क्लर्कों की नियुक्ति नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »