{VIDEO} विवादित बयान : सुभाष चन्द्र की हत्या कांग्रेस ने कराई- साक्षी महाराज

AJ डेस्क: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी। साक्षी महाराज सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान उन्नाव में बोल रहे थे।

 

 

साक्षी महाराज ने मंच से कहा, ‘सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत के गाल में भेज दिया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी कहीं नहीं ठहरते थे।’

 

VIDEO-

 

साक्षी ने आगे कहा, ‘अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। सुभाष चंद्र बोस कहा करते थे कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मैं कहना चाहूंगा कि लहू के भाव से हमें आजादी मिली थी।’

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »