सी वी एरिया के सहायक मैनेजर ने की आत्महत्या, पत्नी हैं UP में डॉक्टर

AJ डेस्क: बराकर स्थित बीसीसीएल के सीवी एरिया के सहायक मैनेजर 29 वर्षीय बिपिन कुमार सिंह अपने कमरे में फंदे से झूलते हुए पाए गए है। बताया जा रहा है कि मृत मैनेजर की पत्नी उत्तरप्रदेश में चिकित्सक है और उनका छह माह का बच्चा भी है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है साथ ही राजस्थान के चितौड़गढ़ स्थित उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बीपीएन सिंह पिछले तीन वर्षों से बीसीसीएल के एरिया 12 स्थित दही बाड़ी कोलियरी में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह बराकर नाला पाड़ा स्थित आनंद अपार्टमेंट में भाड़े के फ्लैट में रहा करते थे। रोज की तरह रविवार को भी उनके घर पर काम करने वाली कामवाली पहुंची। कामवाली ने मृत बिपिन सिंह के फ्लैट का दरवाजा खुलवाने के लिए काफी देर तक दरवाजा खटखटाई। जब दरवाजा नही खुला तब उसने आसपास के लोगों से मदद ली। बावजूद इसके जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

 

मौके पर पहुंची बराकर पुलिस ने घर के बाहर का दरवाजा और अंदर रूम का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी। तब पूरी स्थिति साफ हो सकी। मैनेजर बिपिन कुमार सिंह की लाश कमरे में पंखे से झूलता हुआ पाया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।

 

 

 

 

मृत बिपिन सिंह के पड़ोसियों ने बताया कि बिपिन काफी मिलनसार तरह के व्यक्ति थे। लेकिन वह पिछके एक-दो दिनों से थोड़े परेशान दिख रहे थे। अब उनकी परेशानी का कारण क्या था यह तो पुलिसिया जांच का विषय है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »