पोते ने ही अपनी 75 वर्षीया दादी की पीट पीट कर हत्या कर दी, आरोपी हुआ फरार

AJ डेस्क: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव राय टोला में शनिवार की रात पोते ने अपनी 75 साल की दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 35 साल का पोता शराब पीने का आदि था और इस घटना के वक्त भी वो नशे में था। दादी के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद पोते ने उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

मृतका की पहचान ओझली देवी के रूप में की गई। घटना के वक्त घर में आरोपी के छोटे भाई की पत्नी सोनी देवी थी। ओझली देवी की मौत के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देने के बाद ही अंतिम संस्कार में जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। आरोपी मनोज की पुलिस तलाश कर रही है।

 

 

परिजनों ने बताया कि मनोज राय शराबी है और अक्सर शराब पीकर लोगों से लड़ता झगड़ता है। उसकी मां ने भी बताया कि उसके साथ भी मारपीट की है। मनोज की पत्नी अभी मायके में है। इधर, मृतका की बेटी विनती देवी और इनोती देवी भी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि इनके घर में कई बार लड़ने झगड़ने को लेकर पंचायती की गई थी। लड़ाई झगड़ा अक्सर मनोज के कारण ही होता था। मनोज शराबी है और सभी उससे परेशान हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

 

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »