जमशेदपुर : जूली हत्याकांड का खुलासा नही होने पर बस्ती वालों ने रोड जाम कर बिष्टुपुर थाना घेरा

AJ डेस्क: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की धातकीडीह हरिजन बस्ती में जूली घोष हत्याकांड का खुलासा पुलिस घटना के 21 दिनों के बाद भी नहीं कर पाई है। इससे बस्तीवासियों में आक्रोश है और यह आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। जिसके बाद मुखी समाज कल्याण समिति के बैनर तले बस्ती के लोगों ने बिष्टुपुर थाना का घेराव कर दिया। इस दौरान बिष्टुपुर थानेदार विष्णु प्रसाद रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। स्थिति को देखते हुए थाना के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। बताते चलें कि 3 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से जूली घोष की हत्या कर दी थी।

 

 

मुखी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश मुखी के नेतृत्व में हरिजन बस्ती के सैकड़ों की संख्या में लोग बिष्टुपुर थाना का घेराव किया। सड़क पर बैठ रोड जाम कर दिया। इस दौरान बस्ती के लोगों ने बिष्टुपुर थानेदार विष्णु प्रसाद रावत पर बस्ती के निर्दोष लोगों को पकड़ पूछताछ करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा- जब तक उन्हें जूली के हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक वे लोग थाना के बाहर धरना देते रहेंगे।

 

 

इधर, जूली घोष की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए उसके भतीजा शिवम घोष को जेल भेजने की मांग पर मुखी समाज के एक प्रतिनिधि और सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार की थाना में एक बैठक हुई। डीएसपी ने जुली के हत्यारों को जल्द जेल भेजने का आश्वासन दिया है। रात में सिटी एसपी के साथ प्रतिनिधि मंडल की बैठक होगी। इसके आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया।

 

 

बस्ती के लोग थाना के अंदर ना घुसे इसलिए बिष्टुपुर थाना का मेन गेट भी बंद कर दिया गया। हत्याकांड के खुलासे के लिए मुखी कल्याण समाज ने आठ जनवरी को डीसी, एसएसपी को आवेदन सौंप 15 दिनों के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि खुलासा नहीं हुआ तो समाज आंदोलन करेगा। शनिवार को मुखी समाज कल्याण समिति ने बस्ती के लोगों के साथ बैठक भी की थी।

 

 

बात दें कि टीएमएच के पास धातकीडीह हरिजन बस्ती में 3 जनवरी की रात घर में घुसकर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर जूली घोष (38) की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को रजाई से ढंक कर हमलावर फरार हो गया था। घटना की जानकारी रात करीब 8.30 बजे हुई, जब मृतका का बेटा सन्नी घोष खाना लेने घर पहुंचा। जूली घोष के पति कल्लू घोष की शराब के धंधे में वर्चस्व को लेकर 16 मई 2018 को हत्या हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

 

Input- Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »