यूथ इंटक : प्रदेश अध्यक्ष रवि का जगह जगह हुआ स्वागत

AJ डेस्क: रविवार को युथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे का बोकारो आगमन हुआ। इस दौरान संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके बोकारो आगमन की सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता एवं नेता पहले से ही पेटरवार, जैनामोड़, बियाडा, नयामोड़ पर जमे हुए थे। जैसे जैसे प्रदेश अध्यक्ष का कारवां आगे बढ़ता गया, कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत प्रक्रिया तेज होती गई।

 

 

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सीधे नयामोड़ स्थित भगवना बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास रुका। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष अपनी गाड़ी से उतरकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष बटुक मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सोरेन, नईम अंसारी, जिलानी अंसारी, अब्दुल्ला खान, अजरुद्दीन अंसारी, नंदलाल मुर्मू, रॉकी कुमार, संदीप कुमार, अकरम अंसारी, अफसर हुसैन सहित युथ इंटक के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »