आसनसोल से इंजीनियर का शव लेकर चितौड़गढ़ जा रही एम्बुलेंस का ट्रक से टक्कर, 5 की मौत

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ से गुजर रही तेज रफ्तार एंबुलेंस पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिससे एम्बुलेंस सवार 5 लोगो की मौत हो गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शव को रखकर एंबुलेंस से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे, तभी अचानक एंबुलेंस का बैलेंस बिगड़ा और वह ट्रक से जा टकराई। यह घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव के पास की बताई जा रही है।

 

 

 

ड्राइवर के झपकी लेने की वजह से हुआ हादसा-

बताया जा रहा है कि ये हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ है। एंबुलेंस में सवार सभी पांचों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

 

सूचना यह भी मिल रही है कि एम्बुलेंस में रखा शव बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबड़ापरियोजना में पदस्थापित असिस्टेंट मैनेजर विपिन कुमार सिंह का है। जिसे उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक निवास लेकर के जा रहे थे। मरने वालों में मृतक अभियंता के बड़े भाई, चाचा, दहीबाड़ी कोलियरी के खान सुरक्षा अधिकारी प्रकाश बारू, एंबुलेंस का चालक और सह चालक शामिल हैं। यहाँ बात दें कि 24 फरवरी (रविवार) को बराकर स्थित बीसीसीएल के दहिबाड़ी परियोजना के सहायक प्रबंधक बिपिन कुमार सिंह ने अपने फ्लैट के कमरे में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »