कोयलांचल धनबाद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

AJ डेस्क: पूरे देश के साथ-साथ देश की कोयला राजधानी धनबाद में भी आज बड़े ही धूमधाम से 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विभिन्न जगहों पर तिरंगा फहरा झंडे को सलामी दी गई। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से हर साल की तरह झंडा तोलण का कार्यक्रम धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडिया में सम्पन्न हुआ। जहाँ डीसी उमा शंकर सिंह ने तिरंगा फहरा परेड की सलामी ली। वहीं धंनबाद रेल मंडल के द्वारा रेलवे स्टेडियम में डीआरएम आशीष बंसल ने झंडोतोलन कर जवानों की सलामी ली और रेलवे की उपलब्धियां गिनवाईं।

 

 

 

 

धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा देश के 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में परेड का आयोजन किया गया। जहां उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने परेड की सलामी ली। वहीं सुरक्षा बल के नौ प्लाटून ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए परेड मार्च किया। इसके साथ ही यहाँ विभिन्न विभागों के द्वारा कुल 16 झांकियां निकाली गई। जिसने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का मन मोह लिया।

 

 

 

 

झांकियों के माध्यम से राज्य में चल रहे विकास योजना और जागरूकता अभियानों को दर्शाया गया था। जिसमें विभिन्न नाट्य कलाकारों ने भाग लेकर उसे सजीव बना दिया। मौके पर उपायुक्त उमाशंकर सिंह और वरीय आरक्षी अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने झांकियों और परेड का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर जिले के आलाधिकारी, गणमान्य नागरिक समेत भारी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »