झरिया कोयलांचल के दर्जनों स्थान पर रागिनी सिंह ने झंडा फहराया

AJ डेस्क: 72वें गणतंत्र दिवस पर झरिया के पूर्व विधायक की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया के अलग-अलग करीब एक दर्जन जगहों पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया जहाँ उन्होंने छात्रों को पुरस्कृत भी किया।

 

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मंगलवार को झरिया के झरिया कार्यालय, बिहार बिल्डिंग, लोदना, डिगवाडीह, फुलारीबग, भलागढ़, BNR साइडिंग, कोली बांध, बस्ताकोला और काली बस्ती में होने वाले झंडातोलण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने झंडा फहरा तिरंगे को सलामी दी। कई जगहों पर झंडा तोलण के साथ-साथ कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। जिसमे हिस्सा लेने वाले बच्चों को उन्होंने पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »