मजदूर विरोधी नीतियों का होगा पुरजोर विरोध- यूथ इंटक

AJ डेस्क: बोकारो स्टील वर्कर यूनियन इंटक कार्यालय सेक्टर 2 ए 178 के प्रांगण में 72वां गणतंत्र दिवस इंटक और यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण यूनियन के महामंत्री वीरेंद्र नाथ चौबे और यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

कार्यक्रम में आए बोकारो स्टील वर्कर यूनियन के पदाधिकारी एवं प्लांट के विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारी और यूथ इंटक के नौजवान ने राष्ट्रीय गान गाया।

 

 

 

 

इस दौरान संगठन द्वारा केंद्र सरकार की सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के प्रति उदासीनता एवं बेचने की मानसा, श्रमिक कानूनों को समाप्त करने, नई बहाली बंद करने, ठेका मजदूरों के शोषण, मजदूरों की दयनीय स्थिति जैसे गंभीर मुद्दों को संज्ञान में लेते हुए पुरजोर विरोध करने का संकल्प लिया गया। साथ राष्ट्रीय ध्वज एवं देश के लिए मर मिटने का भी संकल्प लिया गया। सभा का संचालन यूनियन के अध्यक्ष बी एन उपाध्याय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र कांति एवं संयुक्त महामंत्री दीपक कुमार मिश्रा ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »