टाटा परिवार ने कोविड 19 काल मे चुनौतियों को अवसर में बदला- संजय रजोरिया

AJ डेस्क: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने 26 जनवरी, 2021 को जीएम कार्यालय, झरिया में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। सभी कोविड-19 मानदंडों का पालन करते हुए यह समारोह आयोजित किया गया। टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जेनेरल मैनजर संजय रजोरिया ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 

 

समारोह को संबोधित करते हुए श्री रजोरिया ने कहा, ‘कोविड-19 ने हमारे लिए कई चुनौतियां खड़ी की, फिर भी एक वृहत्त टाटा परिवार के रूप में हम एक दूसरे के साथ खड़े रहे और चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित किया। ऐसे कठिन समय में कर्मचारियों ने जो समर्पण, आस्था और लचीलापन दिखाया उसके लिए मैं टाटा स्टील झरिया डिवीजन के प्रत्येक कर्मचारी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। समुदाय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हर संभव तरीके से हमारा समर्थन किया।’

 

 

 

समारोह का संचालन सुजीत कुमार झा सीनियर मैनेजर सेक्युरिटी झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने किया। कोविड-19 के बीच, इस वर्ष जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रथागत कार्यक्रमों को संक्षिप्त किया गया था और लोगों की उपस्थिति को भी सीमित रखा गया।

 

 

 

इस अवसर पर मयंक शेखर चीफ (जामाडोबा समूह) टाटा स्टील, देबाशीष बनर्जी चीफ (एचआरएम) झरिया डिवीजन टाटा स्टील, एस एस ज़मा क्षेत्रीय अध्यक्ष आरसीएमएस, संतोष महतो क्षेत्रीय सचिव आरसीएमएस झरिया डिवीजन आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »