बी सी सी आई अध्यक्ष क्रिकेटर सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

AJ डेस्क: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बुधवार को एक बार फिर कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें एक बार फिर सीने में परेशानी महसूस हुई इसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। इस बार गांगुली कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।सौरव गांगुली की तबीयत फिलहाल कैसी है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

 

सूत्रों के मुताबिक गांगुली की तबीयत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है।

 

गांगुली की दोबारा तबीयत बिगड़ने का समाचार को सुनने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

 

 

 

 

2 जनवरी को पड़ा था दिल का दौरा-

बात दें कि सौरव गांगुली को 2 जनवरी की शुरुआत में वर्कआउट के बाद सीने में असहजता महसूस हुई थी ऐसे में उन्हें आनन फानन में कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। इसके पांच दिन बाद 7 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पहले बताया जा रहा था कि उनकी दोबारा से एंजियोप्लास्टी की जा सकती है लेकिन बाद में इसकी जरूरत नहीं समझी। पूरी तरह फिट होने के बाद दादा 7 जनवरी को अस्पताल से घर पहुंच गए थे। लेकिन तीन सप्ताह बाद दोबारा से सीने में उन्हें असहजता महसूस हुई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »