कंटेनर में कार ने मारी टक्कर, पत्रकार समेत दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

AJ डेस्क: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की रात खड़े कंटेनर में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर कार्य में लापरवाही बरतने एवं मृतकों को मुआवजा देने की मांग को लेकर आरा-सासाराम स्टेट हाई-वे पर बगवां रेलवे क्रॉसिंग के समीप शवों को सड़क के बीचों-बीच रख आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण घंटों आवागमन बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत एवं स्थानीय थाना से पुलिस बल अपने घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक पत्रकार गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का 30 वर्षीय पुत्र कुणाल सिंह है जबकि दूसरा मृतक राइस मिल मालिक उसी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी सुरेंद्र शुक्ला का 30 वर्षीय पुत्र गौरी शंकर शुक्ला है।

 

 

मृतक कुणाल सिंह के बड़े भाई विशाल सिंह ने बताया कि वह दोनों गुरुवार की शाम आरा शहर के निजी होटल में एक बर्थडे पार्टी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटने के दौरान वे लोग गड़हनी पहुंचे। जिसके बाद गौरी शंकर शुक्ल अपने दोस्त कुणाल सिंह को उनके घर छोड़ने बराप जा रहे थे। इसी दौरान बगवां रेलवे क्रासिंग के समीप खड़े कंटेनर में की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

ग्रामीणों ने स्थानीय थाना इंचार्ज पर कार्य में लापरवाही बरतने के लिए उन पर विभागीय कार्रवाई करने एवं मृतकों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन पूर्व से ही यह एक्सीडेंटल कंटेनर रेलवे क्रासिंग के समीप पड़ा है। लगातार हमलोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना इंचार्ज से भी की थी।

 

 

गुरुवार शाम को भी ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय थाना इंचार्ज से भी की गई थी। बावजूद इसके कंटेनर को नहीं हटाया गया। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »