चक्कर पे चक्कर : लालू यादव की सुनवाई पांच फरवरी को होगी

AJ डेस्क: दुमका कोषागार मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर अब 5 फरवरी को सुनवाई होगी। शुक्रवार को इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के अपरेश सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें लालू यादव के वकील ने आधी सजा पूरी होने और स्वास्थ्य के आधार पर लालू यादव के जमानत की मांग की। जिसका CBI के वकील ने विरोध किया।

 

 

CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से समय मांगा। इस पर अदालत की तरफ से CBI को 5 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है। उस दिन हर हाल में CBI को अपना पूरा पक्ष रखना होगा। 5 फरवरी को लालू यादव के जेल मैन्यूअल उल्लंघन का मामला पहले ही प्रस्तावित है। वहीं एम्स में इलाजरत लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गुरुवार को उन्हें CCU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

 

 

लालू की 8 फरवरी को पूरी हो रही है आधी सजा-

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में आधी सजा काटने का दावा करते हुए जमानत मांगी है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद की ओर से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्योरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया है। इसमें बताया गया है कि 8 फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

 

 

जमानत मिली तो लालू जेल से बाहर आ जाएंगे-

CBI कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनायी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने लालू प्रसाद को आधी सजा काटने का दस्तावेज पेश करने को कहा था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल जाएंगे। लालू प्रसाद यादव को 4 मामलों में सजा मिल चुकी है। इसमें से 3 मामलों (चाईबासा के दो और देवघर मामले) में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »