ईंट भट्ठा में काम करने वाले तीन मजदूरों की उनकी कैम्प में ही मौत

AJ डेस्क: ईंट भट्ठे में काम करने वाले तीन मजदूर की लाश आज उन्ही के तम्बू में पड़ा मिला। तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बताए जा रहे है। जो धनबाद के बाघमारा प्रखंड स्थित नगरीकला पंचायत के रंगलीटांड में एक ईंट भट्ठे में रहकर काम किया करते थे। पुलिस की प्रथम दृष्टया अनुसंधान में मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर मिथुन भूमिज, प्रणतोष भूमिज और प्रदीप मुरा नगरीकला के सोनू साह के ईंट भट्ठे में काम किया करते थे। ये सभी ईंट भट्ठे के पास ही एक खुली जगह पर तिरपाल का तम्बू बनाकर रहा करते थे। वहीं ठंड से बचने के लिए रात को कोयले का चूल्हा जला कर रखते थे। जिसपर वो अपना खाना भी पकाया करते थे। जानकारी के अनुसार रोज की तरह जब आज ये तीनों काम के लिए भट्ठा नही पहुंचे तो ईंट भट्ठा मालिक सोनू साह उन्हें ढूंढते हुए उनके तम्बू में पहुंचे। सोनू साह झोपड़ी के अंदर का दृश्य देख कर दंग रह गए। तम्बू में तीनों मजदूर बेसुध हालात में पड़े हुए थे। पास ही एक कोयले के चूल्हे पर एक बर्तन चढ़ा था और चूल्हे से धुआं निकल रहा था।

 

 

 

 

सोनू साह ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय मुखिया और तेतुलमारी थाना की दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची तेतुलमारी पुलिस ने तीनों को मरा पाया। फिलहाल पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे कतरास इंस्पेक्टर भिखारी राम और तेतुलमारी थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आजाता तबतक मौत के कारणों के बारे में कुछ भी सही सही नही कहा जा सकता।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »