यूथ इंटक का प्रेस कांफ्रेंस : पुरानी कमिटी हुई भंग, चार जिलाध्यक्ष के नाम घोषित

AJ डेस्क: शनिवार को बोकारो के सेक्टर 5 स्थित यूथ इंटक के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने किया। इस प्रेस वार्ता में कुमार रवि ने केंद्र के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी सभी यूथ इंटक कमेटी को पूर्ण रूप से भांग किया जाता है और नई कमेटी प्रदेश जिला ब्लाक स्तर पर जल्द से जल्द बनाया जाएगा। जिसे मजबूती के साथ काम करने का मौका दिया जाएगा।

 

 

इसके साथ ही वार्ता में कुमार रवि ने कहा कि यूथ इंटक के सभी साथियों के साथ वह हर एक मजदूर के पास जाएंगे। जहां उन्हें उनकी शक्ति का बोध कराया जाएगा। ज होने कहा कि इंटक का युवा जोश हर मजदूर साथियों के घर जाकर उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा, श्रम निबंधन के फायदे समझाने का काम करेगी। उन्होंने बहुत ही साफ-सुथरे और खुले मंच से कहां कि इस संगठन में सिर्फ और सिर्फ काम करने वाले को ही तरजी दी जाएगी। पद लेकर बैठने और चाटुकारिता करने वालों की यहाँ कोई जगह नहीं रहेगी।

 

 

इसके साथ ही युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी प्रदेश कमेटी के गठन की भी बात कही। जिसमें धनबाद के राहुल चौबे को महामंत्री मनोनीत किया गया, सतीश कुमार बटुक को कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। साथी ही 4 ज़िला अध्यक्ष को भी मनोनीत किया गया। जिसमें बोकारो ज़िला से अशोक सोरेन, धनबाद ज़िला से गौरव ओझा, हजारीबाग से प्रदीप कुमार और चतरा से संजय प्रसाद को मनोनीत किया गया। वहीं इस दौरान मौके पर रॉकी, संदीप, अमर, संजीत, सोमेश, मनीराम, नाइीम, चिलेश्वर, जय प्रकाश, कमल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »