कलियुगी बेटे ने माँ की हत्या कर शव को जला दिया और उसी चिता पर मुर्गा पकाकर खाया

AJ डेस्क: चाईबासा के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुटु गांव में शुक्रवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 35 साल के युवक ने अपनी 60 साल की मां की हत्या कर दी। इसके बाद घर के आंगन में ही शव को जला दिया। इतना ही नहीं बेटे ने मां की उसी चिता पर मुर्गा पकाकर भी खाया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी बेटे काे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। शनिवार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की वजह मां द्वारा बेटे को शराब पीने से रोकना है। आरोपी की भाभी ने बताया कि हत्यारा सिरफिरा युवक है। शुक्रवार की रात मां ने आरोपी को शराब नहीं पीने की बात कही तो वो काफी नाराज हो गया था।

 

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पवन सोय उर्फ प्रधान सोय (35) ने 16 सितंबर 2012 काे अपने पिता गोपाल सोय की हत्या कर दी थी। उस मामले में वह जेल जा चुका है। 13 जनवरी काे ही वह जेल से आया था। 16 दिन बाद उसने मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया प्रधान सोय अपनी मां सुमी सोय (60) के साथ रहता था। वो शराब पीने का आदि था। शुक्रवार की रात अचानक प्रधान सोय ने लाठी-डंडे से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी।

 

 

इसके बाद उसने आंगन में ही सुमी सोय के शव को जला दिया। कुछ देर बाद चिता की आग पर बेटे ने मुर्गा पकाया और खाया। इतना कुछ करने के बाद भी बेटे का वहशीपन शांत नहीं हुआ तो शनिवार की सुबह उसने मां के अधजले शव को घर में चूल्हे के पास फेंक दिया। वह भागने की फिराक में था कि आरोपी की भाभी सोमवारी सोय के शाेर मचाने पर ग्रामीण जमा हाे गए। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा और जमकर पिटाई की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

 

आराेपी की भाभी साेमवारी साेय ने बताया कि प्रधान की हरकत से घर वाले परेशान थे। घर के लाेग डर से कुछ नहीं बाेलते थे। वह हर वक्त शराब के नशे में रहता था। मां सुमी साेय अक्सर उसे शराब पीने से राेकती थी। शुक्रवार काे भी मां ने शराब पीने से राेका था। इससे नाराज पवन साेय ने रात में मां काे लाठी से पीटकर मार डाला। रात में हमलाेग अपने कमरे में साेए थे। शाेरगुल की आवाज सुनकर लगा कि पवन शराब के नशे में हल्ला मचा रहा है इसलिए बाहर नहीं निकले। सुबह पता चला कि उसने मां काे मारकर शव काे आंगन में ही जला डाला। इसके बाद ग्रामीणाें काे सूचना दी गई और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »