आगजनी से पीड़ित परिवार को रागिनी सिंह ने हर सम्भव सहयोग किया

AJ डेस्क: शनिवार को पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह झरिया के परघाबाद स्थित एक परिवार से मिलने किसी फरिस्ते की तरह पहुंची। परिवार से मिलते ही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने उस परिवार की सारी परेशानियों को एक ही पल में समाप्त कर दिया। अपने समर्थकों के साथ उस परिवार से मिलने पहुंची रागिनी सिंह ने पूरे परिवार के सदस्यों को कम्बल, चादर, और पहनने के लिए गर्म कपड़ो के साथ-साथ राशन भी मुहैया कराया। इतना ही नही इस परिवार को नए घर के निर्माण के लिए आर्थिक मदद भी की।

 

 

परघाबाद पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने पूरे परिवार से मुलाकात कर उनसे उनकी परेशानियों को सुना और उन्हें इसके अलावा भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। बात दें कि कुछ दिन पूर्व इस परिवार का घर आग से पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। जिसके बाद से यह परिवार मोहल्ले वालों द्वारा मुहैया कराए गए एक कमरे में किसी तरह अपना जीवन काट रहा था। इस कड़ाके की ठंड में इस परिवार के पास न तो ओढ़ने के लिए कम्बल था और न ही गर्म कपड़े। खाने के लिए भी इनके पास सही मात्रा में राशन नही था। अंततः किसी ने इस परिवार की बुरी स्थिति की सूचना भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को दी। जिसके बाद बिना समय गवाए रागिनी सिंह उस परिवार से मिलने पहुँच गई। और उस परिवार की सारी परेशानियों को अपने ऊपर ले लिया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »